ताज़ा ख़बरदेश

उत्तर भारत में अगले हफ्ते बिगड़ेगा मौसम, होगी बारिश, 23 जनवरी से उत्तर भारत में बढ़ने लगेगी ठंड

उत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 जनवरी को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ने लगेगी ठंड

आईएमडी की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने कहा, आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारतीय क्षेत्र में मौसम की स्थिति में तीव्र बदलाव देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में 23 जनवरी से ठंड बढ़ने लगेगी और इसका प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में 24 जनवरी से देखने को मिलेगा जो 25 जनवरी को भी जारी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान

डॉ. रॉय ने कहा, 24 जनवरी की शाम से आकाश में घने बादल छाए रहेंगे और उसके बाद से लेकर 26 जनवरी की सुबह तक मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इस दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है, लेकिन कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही

दो साल बाद 21 जनवरी इस सीजन में सबसे गर्म रही। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 2020 के बाद जनवरी का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान है। इससे पहले वर्ष 2021 में पांच जनवरी को 23.2 और वर्ष 2020 में पांच जनवरी को ही 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था,जबकि 2020 में अधिकतम तापमान चार जनवरी को 23.5 दर्ज हुआ था।

दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरने से सुबह के समय एक बार फिर से ठंड का अहसास हुआ। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री था जो शनिवार को गिर कर 6.2 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सबसे ठंडी सुबह मुंगेशपुर में रही, यहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज हुआ। रिज में 5.6, लोदी रोड में 5.8 डिग्री व आयानगर में 6.4 डिग्री दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम में 6.8, नोएडा में 7.5 व गाजियाबाद में 9.1 डिग्री तापमान रहा। दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर भी दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ में 23 जनवरी से बारिश की संभावना है। जबकि 24 जनवरी को बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई गई है। 25 व 26 जनवरी को भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button