ताज़ा ख़बरदेश

मोदी, येदियुरप्पा पर भरोसा करें, चुनाव से पहले शाह की अपील

संदूर (कर्नाटक)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व पर भरोसा करने और इस साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को स्पष्ट जनादेश देने का आग्रह किया। उन्होंने यहां शहर में विजय संकल्प समावेश को संबोधित करते हुए कहा, “ एक बार मोदीजी पर भरोसा करें। एक बार येदियुरप्पा जी पर भरोसा करें और भाजपा को स्पष्ट जनादेश दें। हम कर्नाटक में ऐसी सरकार देंगे जो पांच साल में कर्नाटक को भ्रष्टाचार से मुक्त कर देगी और कर्नाटक को दक्षिण भारत में नंबर एक राज्य बना देगी। हम करेंगे। ऐसी सरकार दो।”

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कांग्रेस और जनतादल (सेक्यूलर) :जेडीएस: पर निशाना साधते हुए श्री शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां वंशवादी हैं और सुशासन नहीं दे सकतीं। उन्होंने कहा, “ एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा भारत को मजबूत बना रही है और दूसरी तरफ राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग से हाथ मिला रहे हैं।” कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है और पार्टी राज्य में सत्ता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस नेता डी के शिवकुमार और सिद्दारामैया से लोगों की भलाई के लिए काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि वे एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई में व्यस्त हैं।

उन्होंने पीएफआई के खिलाफ कम से कम 1700 मामलों को वापस लेने के लिए सिद्दारामैया सरकार के खिलाफ आरोपों को भी दोहराया और आतंकवादी गतिविधियों के लिए संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए श्री मोदी की सराहना की। गृह मंत्री ने जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने के खिलाफ उनके अभियान और इस तरह की कार्रवाई के परिणामों के बारे में बयान देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर दावा किया कि इससे रक्तपात हो सकता है। किसी ने हालांकि पत्थर मारने की हिम्मत नहीं की। ”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button