ताज़ा ख़बरदेश

जहांगीरपुरी में पुलिस की कोशिश से लौटा कानून का राज

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीरपुरी में पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को कानून- व्यवस्था की स्थिति सामान्य हो गई। इसके लिए पुलिस को धैर्य के साथ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जहांगीरपुरी में शनिवार से अशांति थी। शनिवार को जिस क्षेत्र में बवाल हुआ था वहां शांति बहाल करना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

बुधवार सुबह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही तैयारी करते हुए पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया था। विरोध की आशंका को देखते हुए ड्रोन की मदद से पूरे इलाके पर निगरानी की गई। दिल्ली पुलिस व अर्धसैन्य बल के करीब 1500 जवानों को तैनात किया गया। इसकी कमान जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी और दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने संभाली। पुलिस ने इलाके में मार्च किया।

जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान पथराव होने के बाद बवाल हो गया था। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस व अर्धसैन्य बल के जवानों को तैनात किया गया। मंगलवार को पुलिस ने कुशल चौराहे के सभी रास्तों पर बोर्ड लगाकर सेक्टर डी 1, डी 2, डी 3, डी 4 और डी 5 में बांट दिया। हर सेक्टर की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और अर्धसैनिक बल को दी गई।

इस क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान व बुलडोजर एक्शन से पहले जहांगीरपुरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इलाके को 14 सेक्टरों में विभाजित कर सीएपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई। इसके अलावा हर सेक्टर में दिल्ली पुलिस के 50 जवानों ने भी मोर्चा संभाला। सड़क के दोनों छोर पर अर्धसैन्य बलों के जवानों को कतार में खड़ा किया गया। सड़क के आसपास रहने वाले और दुकान के मालिकों को गली के भीतर भेज दिया। गली से किसी को भी बाहर नहीं आने दिया गया।

बावजूद इसके अतिक्रमण हटाने के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक व्यक्ति ने टीम पर पथराव करने की कोशिश की। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक का कहना है कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। स्थिति शांतिपूर्ण है। इलाके में अमन-चैन कायम किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शांति स्थापित करने में सहयोग की अपील की है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button