ताज़ा ख़बरदेश

नीतीश कैबिनेट का शपथ ग्रहण, 31 नेताओं ने ली शपथ; आरजेडी से सबसे ज्यादा मंत्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के कुल 31 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल नहीं हुए।

आरजेडी से सबसे ज्यादा 16 मंत्रियों ने शपथ ली है। जेडीयू से 11 विधायकों का शपथ ग्रहण हुआ है। कांग्रेस से 2, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने सभी नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विभागों का बंटवारा भी आज ही होने की संभावना है।

कैबिनेट में JDU के 11 विधायक

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए JDU से कुल 11 विधायकों को शामिल किया गया है। JDU के ज्यादातर पुराने मंत्रियों को बरकार रखा गया हैI

RJD से सबसे ज्यादा मंत्री

महागठबंधन की नयी सरकार और कैबिनेट में RJD का दबदबा सामने आ रहा है। शपथ ग्रहण में RJD से कुल 16 विधायकों ने शपथ ली। तेजप्रताप यादव दूसरी बार मंत्री बने। वहीं भाई  वीरेंद्र की जगह रामानंद यादव को मंत्री पड़ा की शपथ दिलाई गयी।

कांग्रेस के खाते में 2 मंत्री पद

महागठबंधन की नई सरकार में कांग्रेस के खाते में 2 मंत्री पद आये हैं। आफाक आलम और मुरारी गौतम ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा से विधायक संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ  ली। कैबिनेट में निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने 52 मिनट तक चलने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 मंत्रियों को शपथ दिलाई।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button