ताज़ा ख़बरदेश

सिसोदिया बोले सीबीआई अफसर पर मुझपर कार्रवाई का बनाया गया दबाव, उसने कर लिया सुसाइड

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीते दिनों केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक स्टाफ की आत्महत्या किये जाने को लेकर सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि अधिकारी के ऊपर गलत तरीके से दबाव बनाया गया कि वह मेरे ऊपर गैरकानूनी और फर्जी तरीके से केस दर्ज करने की इजाजत दें। सीबीआई में लीगल एडवाइजर जितेंद्र कुमार के ऊपर भी मानसिक रूप से दबाव बनाया जा रहा था। अधिकारी पर दबाव बनाकर उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया।

सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि “आप मुझे फंसाना चाहते हैं, फंसा लीजिए। मेरे ऊपर रेड करना चाहते हैं, मेरे ऊपर रेड करा लीजिए। मेरे पर फर्जी एफआईआर भी दर्ज करवाना चाहते हैं, करवा लीजिए, जो करना है, कर लीजिए। लेकिन इस तरह से अधिकारियों पर दबाव बनाकर उन्हें आत्महत्या करने के लिए मजबूर मत कीजिए। इस तरह की घटनाओं से परिवार उजड़ रहे हैं। मैं बहुत आहत हूं।”

सिसोदिया ने आगे प्रधानमंत्री से तीन प्रश्न पूछे। स्टिंग ऑपरेशन पर अपनी बात रखते हुए सिसोदिया ने कहा कि भाजपा पिछले कई दिनों से चिल्ला रही है कि घपला हो गया, घपला हो गया। करोड़ों रूपये का का घपला हो गया। सीबीआई से जांच कराई, छापेमारी कराई गई, लेकिन उसके बावजूद भी कुछ नहीं मिला। सब कुछ झूठ और योजनाबद्ध है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button