ताज़ा ख़बरदेश

राज्यसभा चुनावः कांग्रेस के अजय माकन, भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा और शिवसेना के संजय पवार हारे

  • उच्च सदन की 16 सीटों के चुनाव नतीजों ने उड़ाई दिग्गजों की नींद, महाराष्ट्र में भाजपा के धनंजय महादिक की शानदार जीत

नई दिल्ली। राज्यसभा चुनाव नतीजों ने इस बार दिग्गजों की नींद उड़ा दी।राजस्थान से निर्दलीय और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा, हरियाणा से कांग्रेस के अजय माकन का उच्च सदन में जाने का सपना चकनाचूर हो गया। शिवसेना के गढ़ महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के धनंजय महादिक को जीत मिली है। राज्यसभा की 16 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान कराया गया। मतगणना के बाद कर्नाटक में भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। राजस्थान में कांग्रेस ने तीन और भाजपा ने एक सीट जीती। हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव में भाजपा के कृष्णलाल पंवार और भाजपा-जेजेपी समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली है। महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवारों को जीत मिली। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, शिवसेना के संजय राउत और राकांपा के प्रफुल्ल पटेल ने जीत हासिल की, जबकि शिवसेना के संजय पवार हार गए।

कहां से कौन जीता


राजस्थान- कांग्रेस के मुकुल वासनिक रणदीप सुरजेवाला, प्रमोद तिवारी, भाजपा के घनश्याम तिवारी जीते।

निर्दलीय और भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा हारे।

कर्नाटक- भाजपा की निर्मला सीतारमण, जग्गेश, लाहर सिंह, कांग्रेस के जयराम रमेश जीते, कांग्रेस के मंसूर अली खान, जेडी (एस) के डी कुपेंद्र रेड्डी हारे।

महाराष्ट्र- भाजपा के पीयूष गोयल, अनिल बोंडे, धनंजय महादिक, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल, शिवसेना के संजय राउत जीते, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी जीते । शिवसेना के संजय पवार हारे।

हरियाणा- निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा, भाजपा कृष्ण लाल पवार जीते। कांग्रेस के अजय माकन हारे।

उल्लेखनीय है कि 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटें खाली हुई थीं। इनमें से 41 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड और उत्तराखंड में सभी 41 उम्मीदवारों को पिछले शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। बाकी 16 सीटों पर 10 जून को मतदान कराया गया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा- ‘आज हम सभी के लिए बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीनों उम्मीदवार चुनकर आए हैं। पीयूष गोयल को सबसे ज्यादा 48 वोट मिले हैं। हमारे तीसरे उम्मीदवार भी शिवसेना के संजय राउत से ज्यादा वोट लेकर चुनकर जीते हैं।

कर्नाटक में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण चुनाव जीत गई हैं। भाजपा के दो अन्य उम्मीदवार जग्गेश और लहर सिंह सिरोया भी राज्यसभा पहुंचने में कामयाब रहे। कांग्रेस उम्मीदवार जयराम रमेश को भी निर्वाचित घोषित किया गया है। जेडी (एस) विधायक के श्रीनिवास गौड़ा ने क्रास वोटिंग करते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट में तीन उम्मीदवारों-रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी के जीतने की बात कही। भाजपा के घनश्याम तिवारी भी चुनाव जीत गए हैं। राजस्थान में क्रास वोटिंग के चलते भाजपा ने अपनी विधायक शोभारानी कुशवाह को निलंबित कर दिया है। शोभारानी ने कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दिया। पार्टी ने उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को वोट देने के लिए कहा था।

इस बार मतगणना काफी देरतक रुकी रही। चुनाव आयोग से आधीरात अनुमति मिलने के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में राज्यसभा की आठ सीटों के लिए मतगणना शुरू हो पाई। हरियाणा और महाराष्ट्र में मतगणना को लेकर पेंच फंसने की वजह यह हैं। दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनाव नियमों के संचालन के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार और निर्दलीय विधायक रवि राणा के वोट रद्द करने की मांग कर दी।महाराष्ट्र में आठ घंटे मतगणना रुकी रहने के दौरान चुनाव आयोग ने आरओ, ऑब्जर्वर, स्पेशल ऑब्जर्वर की रिपोर्ट का विश्लेषण किया।

वीडियो फुटेज देखने के बाद विधायक सुहास कांडे के वोट को अस्वीकार करने के लिए आरओ को निर्देश दिया। इसके बाद वोटों की गिनती शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद राज्यसभा चुनाव की छह सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। इसी तरह हरियाणा में राज्यसभा की 2 सीटों के लिए मतदान पूरा होने के बाद मतगणना को लेकर पेंच फंसा। कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा। दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि 2 विधायकों ने चुनाव नियमों का उल्लंघन किया है। भाजपा और कांग्रेस की शिकायतें मिलने के कारण केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतदान की वीडियो रिकॉर्डिंग मंगवा ली, इसलिए 8 घंटे मतगणना रुकी रही। आधी रात को अनुमति मिलने के बाद मतगणना शुरू हो सकी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button