ताज़ा ख़बरदेश

नेशनल हेराल्ड मामले पर बोले रॉबर्ट वाड्रा, सभी ‘निराधार’ आरोपों से मुक्त होंगे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी से पहले उनके बहनोई रॉबर्ट वाद्रा ने सोमवार को उनके साथ एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि राहुल सभी ‘निराधार आरोपों’ से मुक्त होंगे। वाद्रा ने अपने खिलाफ दर्ज मामले का हवाला देते हुए कहा कि ईडी ने उन्हें 15 बार बुलाया और पूछताछ की। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सरकार ‘उत्पीड़न’ के जरिये देश के लोगों को दबा नहीं सकेगी। वाद्रा ने कहा, ‘‘राहुल, आप निश्चित तौर पर इन निराधार आरोपों से मुक्त होंगे।’’ उनका कहना है कि कांग्रेस का नेतृत्व सच के लिए लड़ रहा है और देश की जनता उसके साथ खड़ी है।

ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन के मामले में राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच एजेंसी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने के लिये कहा था, लेकिन कांग्रेस नेता ने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं। जांच एजेंसी ने इसी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। पहले उन्हें आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया था। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं।

 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button