ताज़ा ख़बरमनोरंजन

ऑस्कर 2023: हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात दुनिया भर के फिल्म समुदाय को एक साथ लाई

मुंबई। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड का रंगारंग समारोह लॉस एंजिल्स में हुआ। हॉलीवुड की सबसे बड़ी रात दुनिया भर के फिल्म समुदाय को एक साथ लाई। अवार्ड समारोह के अंत में भाषणों से लेकर शानदार प्रदर्शन तक दिल को छू लेने वाले कुछ शानदार पल देखने को मिले।

ऑस्कर में भारत

एसएस राजामौली की भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने नाटू नाटू ने ऑस्कर अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया। गाने का लाइव प्रदर्शन करने के लिए दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर 2023 मंच की अगुवाई की। गायक राहुल सिप्लिगुंज और काल भैरव ने डांसर्स के एक समूह के साथ लाइव प्रस्तुति दी। बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ अमेरिकन डांसर लॉरेन गॉटलिब ऑस्कर में धमाकेदार परफॉर्मेंस का हिस्सा बनीं। इसके अलावा गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने इस साल ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। इस बड़ी जीत के साथ उक्त श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड भारत लाने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई।

एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस का ऑस्कर पर राज

कॉमेडी-ड्रामा एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस ऑस्कर में 11 नामांकन और सात बड़ी जीत के साथ हावी रही। उसे निम्न अवार्ड मिला।

ऑस्कर में हार्दिक भाषण

यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों की रात थी और विजेताओं ने प्रभावशाली भाषण दिए। एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले के हुए क्वान भावुक हो गए। क्वान ने अपना भाषण इस तरह शुरू किया, मेरी मां 84 साल की हैं और वह घर पर देख रही हैं। मां, मैंने अभी-अभी ऑस्कर जीता है। उन्होंने कहा, मैंने एक साल एक शरणार्थी शिविर में बिताया और किसी तरह मैं यहां हॉलीवुड के सबसे बड़े मंच पर पहुंचा। वे कहते हैं कि इस तरह की कहानियां केवल फिल्मों में होती हैं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह मेरे साथ हो रहा है। यह, यह अमेरिकी सपना है।

द एलिफेंट व्हिस्परर्स की निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने कहा, मैं आज यहां हमारे और हमारी प्राकृतिक दुनिया के बीच के बंधन पर बात करने के लिए खड़ी हूं। मैं मूल निवासी समुदाय के लोगों के सम्मान और अन्य जीवित प्राणियों के प्रति सहानुभूति और अंतत: सह-अस्तित्व की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी। मूल निवासी समुदाय और जानवरों को उजागर करने वाली हमारी फिल्म को मान्यता देने के लिए अकादमी को धन्यवाद। इस फिल्म की ताकत में विश्वास करने के लिए नेटफ्लिक्स को धन्यवाद। मेरे निर्माता और मेरी पूरी टीम गुनीत के लिए और अंत में, मेरी मां, पिता और बहन के लिए जो कहीं ऊपर हैं, आप मेरे ब्रह्मांड के केंद्र हैं। मेरी मातृभूमि भारत के लिए।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम करने वाली मिशेल योह ने अपना अवार्ड अपनी मां को समर्पित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा, धन्यवाद, धन्यवाद। उन सभी छोटे लड़कों और लड़कियों के लिए जो आज रात को मेरी तरह देख रहे हैं, यह आशा और संभावनाओं की एक किरण है। यह इस बात का प्रमाण है कि बड़े सपने देखें और सपने सच होते हैं। आरआरआर संगीत संगीतकार, एमएम केरावनी ने अपने भाषण को एक संगीतमय स्पर्श दिया। उन्होंने सबसे पहले अकादमी पुरस्कारों को धन्यवाद दिया और साझा किया कि वह कारपेंटर्स को सुनते हुए बड़े हुए हैं और अब यहां ऑस्कर में हैं।

पहला समावेशी ऑस्कर?

यदि हम वर्षों से ऑस्कर के पुरस्कार पर गौर करें तो हम पाएंगे कि कैसे अकादमी पुरस्कारों में विविधता की कमी थी और उस पर ‘गोरे लोगों’ का लेबल लगाया गया था। 2023 के साथ ऑस्कर ने एक अलग रास्ता अपनाया और आज हमारे पास पहला ‘समावेशी’ अकादमी पुरस्कार है। हाल ही में अकादमी पुरस्कार अध्यक्ष जेनेट यांग ने ऑस्कर में समावेशन में सुधार के लिए नए विविधता नियम पेश किए, जिससे अधिकांश लोग सोच में पड़ गए कि क्या वे कोई अंतर लाएंगे। अब जिस तरह की फिल्मों ने इस साल प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, उन्हें देखकर लगता है कि हां, बदलवा आया है। बदलाव उस समावेशिता का जिसका हम सभी सांस रोक कर इंतजार कर रहे थे।

लेडी गागा का प्रदर्शन

दिलचस्प बात यह है कि लेडी गागा का प्रदर्शन आखिरी मिनट में था, यह कार्यक्रम के लिए भी निर्धारित नहीं था। बहरहाल, उन्होंने डॉल्बी थिएटर के मंच पर अपना जलवा बिखेरा। गागा के मिनिमल लुक ने सबका दिल जीत लिया।

ऑस्कर अवार्ड्स 2023 विजेताओं की सूची

  • बेस्ट फिल्म- एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस
  • बेस्ट डायरेक्टर- डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट एक्टर- ब्रेंडन फ्रेजर, द व्हेल
  • बेस्ट एक्ट्रस- मिशेल योह, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जेम्स फ्रेंड, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- क्रिश्चियन एम. गोल्डबेक और अर्नेस्टाइन हिपर, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- सारा पोली, विमेन टॉकिंग
  • बेस्ट साउंड – मार्क वेनगार्टन, जेम्स एच. माथेर, अल नेल्सन, क्रिस बर्डन, और मार्क टेलर, टॉप गन: मेवरिक
  • बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द बॉय, द मोल, द फॉक्स, एंड द हॉर्स
  • बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- एन इरिस गुडबाय
  • बेस्ट फिल्म एडिटिंग- पॉल रोजर्स, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- वोल्कर बर्टेलमैन, ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट
  • बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- नाटू नाटू फ्रॉम आरआरआर, म्यूजिक बाय एम.एम. कीरावनी, लिरिक्स बाय चंद्रबोस
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर- के हुई क्वान, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट स्पोर्टिंग एक्ट्रेस- जेमी ली कर्टिस, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट विजुअल इफेक्ट- जॉय लेटेरी, रिचर्ड बनेहम, एरिक सेडन, एंड डेनियल बैरेट, अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- डैनियल क्वान और डैनियल शेइनर्ट, एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म- द एलिफेंट विस्परर्स
  • बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म- नवलनी – डैनियल रोहर, ओडेसा राय, डायने बेकर, मेलानी मिलर एंड शेन बोरिस
  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- ऑल क्वाइट ऑन द वर्सटर्न फ्रंट
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन- रुथ ई. कार्टर, ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर
  • बेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइलिंग- एड्रियन मोरोट, जूडी चिन एंड ऐनी मैरी ब्रैडली, द व्हेल
  • बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- गुइलेर्मो डेल टोरो’स पिनोचियो

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button