ताज़ा ख़बरदेश

हिमाचल की जीत पर राहुल बोले, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे

हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। इसका कारण यह है कि हिमाचल प्रदेश में अब राज बदल गया है। हिमाचल प्रदेश ने अपने पुराने रिवाज को कायम रखा है। हिमाचल प्रदेश में हर 5 साल में सरकार बदल जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को लगभग 18 सीटों का फायदा हुआ है। पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। इन सबके बीच राहुल गांधी कभी एक ट्वीट सामने आ गया है। राहुल गांधी नहीं हिमाचल प्रदेश की जनता का शुक्रिया कहा है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।

राहुल ने आगे लिखा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।

दूसरी और गुजरात में कांग्रेस को जबरदस्त हार मिली है। इस पर भी मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा गया। इसको लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह तो हो गया है, मैं उसका श्रेय नहीं ले रहा हूं… लोकतंत्र में जीत और हार होती है। उन्होंने कहा कि यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button