खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

एकदिनी क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान किशन

नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। किशन इस मैच में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। किशन ने इस मामले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा।

गेल ने 2015 में जिम्बाब्बे के खिलाफ 138 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था, जबकि किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया।

इसके साथ ही एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक नौ दोहरे शतक लग चुके हैं। जिसमें रोहित शर्मा ने सर्वाधिक तीन बार दोहरा शतक लगाया है। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गप्टिल, क्रिस गेल, फखर जमान और अब ईशान किशन ने 1-1 बार दोहरी शतकीय पारी खेली है।

किशन मैच में 210 रन बनाकर तस्कीन अहमद का शिकार बने। किशन ने 131 गेंदों का सामना किया और 10 छक्के और 24 चौके लगाए। किशन ने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की। समाचार लिखे जाने तक भारत ने 41.1 ओवर में 344 रनों पर 5 विकेट खो दिये हैं। विराट कोहली ने भी 113 रनों की शानदार पारी खेली।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button