खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

Ind Vs Aus : 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बनो, गावस्कर की पुजारा से उम्मीदें कायम

नई दिल्ली। अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि चेतेश्वर पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे और उन्होंने साथ ही कहा कि वह कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के शानदार उदाहरण हैं। पुजारा आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में मैदान पर कदम रखते ही भारत की तरफ से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 13वें क्रिकेटर बन गए। भारतीय टेस्ट टीम के मुख्य स्तंभ पुजारा ने टीम के अपने साथियों और परिजनों के सामने गावस्कर से विशेष कैप हासिल की।

भारत की तरफ से 125 टेस्ट मैच खेलने वाले गावस्कर ने कहा,‘‘ आपका 100 टेस्ट मैच के क्लब में स्वागत है और मैं प्रार्थना करता हूं कि आप अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनो और दिल्ली में एक और जीत की नींव रखो।’’ इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि पुजारा ने भारतीय टीम की खातिर अपने शरीर की भी परवाह नहीं की । उन्होंने कहा,‘‘ जब आप बल्लेबाजी के लिए जा रहे होते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे आप भारतीय ध्वज साथ में लेकर जा रहे हो।

आप भारत की खातिर अपना शरीर दांव पर लगा देते हो।’’ गावस्कर ने कहा,‘‘ आपने अपने शरीर पर कई गेंदे झेली हैं और आपने गेंदबाजों को आपका विकेट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करवाई। आपका प्रत्येक रन भारत के लिए महत्वपूर्ण रहा। आप कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के आदर्श रहे हो।’’ पैंतीस वर्षीय पुजारा ने 2010 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में 7000 से अधिक रन और 19 शतक शामिल हैं। पुजारा ने गावस्कर से कहा,‘‘ आप जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने मुझे प्रेरित किया।

जब मैं छोटा था तो भारत के लिए खेलने का सपना देखता था लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलूंगा।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मेरा मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का वास्तविक प्रारूप है और इसमें आपके जज्बे की परीक्षा होती है। जिंदगी और टेस्ट क्रिकेट में कई समानताएं हैं। अगर आप मुश्किल दौर में संघर्ष कर सकते हैं तो फिर आप उससे बाहर निकल सकते हैं।’’ पुजारा ने कहा,‘‘ मेरे परिवार और मित्रों का समर्थन बनाए रखने के लिए हार्दिक आभार। बीसीसीआई, मीडिया, टीम के मेरे साथियों और सहयोगी स्टाफ का धन्यवाद।’’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button