ताज़ा ख़बरदेश

राहुल गांधी की घर पहुंची दिल्ली पुलिस की टीम, नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई, कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर रविवार सुबह दिल्ली पुलिस पहुंची है। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी द्वारा दिए गए रेप पीड़िताओं को लेकर बयान के मामले में पूछताछ करने पहुंची है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी और डीसीपी भी राहुल गांधी के घर में ही मौजूद हैं। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर सागर प्रीत हुड्डा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उन कथित यौन उत्पीड़न पीड़ितों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिए गए नोटिस के सिलसिले में पहुंचे, जिसका जिक्र उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।

सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ‘हम यहां उनसे बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने बताया कि उनके साथ रेप हुआ है। हम कोशिश कर रहे हैं। उनसे जानकारी ली जाए ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये जानना जरुरी है कि क्या दिल्ली की कोई महिला थी जिसने राहुल गांधी को ये संदेश पहुंचाया। ये मामला बेहद गंभीर है। इसमें नाबालिग भी शामिल हो सकते है।

ये है मामला

बता दें की राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन बयान दिया था कि महिलाओं के साथ आज भी यौन शौषण हो रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी कर सवाल किया था कि वो कौन सी महिलाएं हैं जिनके साथ यौन शौषण हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने इन महिलाओं की जानकारी राहुल गांधी से मांगी थी मगर उन्होंने इसका कोई जवाब नही दिया है। अब इस मामले में पूछताछ करने दिल्ली पुलिस राहुल गांधी के घर पहुंची है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इसी महिलाओं का पता लगा कर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करेंगे।

कांग्रेस ने जताई नाराजगी

इस मामले में दिल्ली पुलिस की कारर्वाई पर सवाल उठाते हुए नेता पवन खेड़ा ने कहा कि पुलिस किस नियम के तहत 45 दिन पहले हुई भारत जोड़ो यात्रा का ब्यौरा लेने के लिए राहुल गांधी के आवास पर आ रही है। सरकार सोचती है कि वे जब चाहें हमारे घरों पर पुलिस भेज सकते हैं? हम भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उल्लेखित घटनाओं से संबंधित सवालों के जवाब नियमानुसार देंगे। वे महिलाओं के लिए बात करना चाहते हैं… हाथरस, कठुआ में उन्होंने क्या कार्रवाई की? पुलिस के पीछे सरकार है और हम सरकार से नहीं डरते है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button