ताज़ा ख़बरमनोरंजन

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट करते वक्त पड़ा हार्ट अटैक

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह एक्सरसाइज करते वक्त ट्रेड मिल पर गिर पड़े। उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। राजू की टीम ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है और इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। अभी उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहना पड़ेगा इसके बाद ही अस्पताल से डिस्चार्ज होंगे।

होश में हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव की टीम ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, राजू सर को माइल्ड हार्ट अटैक हुआ है। उस वक्त वह वर्कआउट कर रहे थे। उनको एम्स में भर्ती करवाया गया है लेकिन उनकी तबीयत बेहतर है। वह होश में हैं। राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही उनके शुभचिंतक परेशान हो गए। बता दें कि 59 साल के कॉमेडियन राजू श्रीवास्ताव को हाल-फिलहाल हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं थी। 19 घंटे पहले उन्होंने अपने ट्विटर पर कोरोना कॉलर ट्यून पर फनी वीडियो भी पोस्ट किया है।

भारत सरकार के अभियान भी कर रहे प्रमोट

राजू श्रीवास्तव कानपुर से हैं और अपनी यूनीक स्टाइल से लोगों को गुदगुदाते रहते हैं। उनकी स्टैंडअप कॉमेडी काफी पसंद की जाती है। वह कई राजनेताओं को मजेदार तरह से कॉपी करते हैं। कॉमेडियन होने के साथ वह राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। राजू श्रीवास्तव ने 2014 में लोकसभा इलेक्शन के दौरान समाजवादी पार्टी से जुड़े थे। इसके बाद में उन्होंने टिकट वापस कर दिया था और कहा था कि लोकल यूनिट्स से सपोर्ट नहीं मिल रहा। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किया था। इसके बाद वह इसका प्रचार करते रहे। अब भी वह घर-घर तिरंगा अभियान को प्रमोट कर रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button