ताज़ा ख़बरदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, पुलवामा में 25-30 किलोग्राम आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षा बलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रॉसिंग के पास 25-30 किग्रा आईडीडी बरामद कर लिया। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया, ”पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।” उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।

बडगाम में मुठभेड़ जारी, राहुल भट्ट के कातिल तालिब समेत तीन आतंकी घिरे

उधर, बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच बुधवार तड़के से मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। जम्मू कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लश्कर के तीन आतंकी घिरे हुए हैं। इनमें लतीफ राथर भी शामिल है। लतीफ राहुल और अमरीन भट्ट सहित कई नागरिकों की हत्या में शामिल रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button