ताज़ा ख़बरदेश

जोधपुर शहर में नमाज के बाद फिर तनाव, दस थाना क्षेत्रों में लगा कर्फ्यू

  • केंद्र ने तलब की रिपोर्ट, गृह राज्यमंत्री और एडीजी लॉ एन्ड ऑर्डर जायजा लेने जोधपुर जाएंगे

जोधपुर। ईद से पहले सोमवार की रात भीतरी शहर में जालौरी गेट पर एक समुदाय द्वारा की जा रही सजावट के बाद तनाव हो गया। झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बाद में तनाव में तब्दील हो गया। पुलिस ने रात को किसी तरह मामला संभाला लेकिन सुबह फिर तनाव हो गया। इसी को देखते हुए प्रशासन ने जोधपुर के दस थाना क्षेत्रों में बुधवार तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस होम अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया को तनाव की स्थिति के मद्देनजर हेलीकॉप्टर से जोधपुर जाने को निर्देश दिए हैं। तनावग्रस्त हालात के बाद अलसुबह प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा को सस्पेंड कर दिया है।

मंगलवार सुबह ईद की नमाज के बाद जालौरी गेट सर्किल पर ध्वज हटाने की बात को लेकर दो गुटों में फिर तनाव बढ़ा। भारी पुलिस बल भी तैनात है। इसके बावजूद महानगर के आधे शहर में पूर्णत: शांति व्याप्त है लेकिन भीतरी शहर अशांत है। आज सुबह नमाज के बाद बढ़े तनाव से पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उपद्रवियों ने दर्जनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दी। कई पुलिसकर्मी चोटिल हुए हैं। इससे कबूतर चौक से लेकर भीतर सुनारों का बास तक तनाव का माहौल है।

डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा के मुताबिक तनाव के मद्देनजर पुलिस आयुक्तालय ने शहर के जिला पूर्व और पश्चिम के पांच-पांच थाना क्षेत्रों उदयमंदिर, नागोरी गेट, सदर कोतवाली, सदर बाजार, सूरसागर, सरदारपुरा, खांडाफलसा, प्रतापनगर, देवनगर, प्रतापनगर सदर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कमिश्नरेट में 28 थाने हैं।स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मुख्यमंत्री ने गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवासिंह घुमरिया को तत्काल जोधपुर जाकर हालात को काबू करने के निर्देश दिए हैं।

शहर का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील है। पुलिस जालोरी गेट सर्किल से लेकर बंबा मोहल्ला तक रूट मार्च कर रही है। दोपहर में भीतरी शहर के कबूतरों का चौक, सुनारों का बास और घोड़ों का चौक में स्थिति तनावपूर्ण है। आज सुबह ईद की नमाज के बाद जालोरी गेट सर्किल में हुए विवाद से फिर तनाव हो गया। उपद्रवियों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस को इससे निपटने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। महिलाओं से भी बदसलूकी की गई। फिलहाल भीतरी शहर में तनाव व्याप्त है। इधर, रात को हुए तनावग्रस्त हालात के बाद सुबह प्रशासन की तरफ से इंटरनेट सेवा सस्पेंड कर दिया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button