ताज़ा ख़बरदेश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 8,084 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 8,084 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 4,592 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 10 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 26 लाख 57 हजार 335 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.68 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हजार, 995 है। दैनिक संक्रमण दर 3.24 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 2. 49 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.51 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

अबतक कोरोनारोधी टीके की 195.19 करोड़ खुराक दी गई

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार सुबह 8 बजे तक 195 करोड़ 19 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 11.77 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.53 करोड़ खुराक मुफ्त उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 13.81 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button