देश

Uttarakhand News: धामी सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 494 करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण….

देहरादून. मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एक दिवसीय काशीपुर भ्रमण के दौरान सिडकुल द्वारा निर्माणाधीन एरोमा पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर पार्क, एस्कॉर्ट फार्म में सिडकुल क्षेत्रीय कार्यालय, सिडकुल हेमपुर नेपा फार्म, फोर लेन स्वीकृत राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर काशीपुर बाईपास रिंग रोड का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों से योजनाओं सम्बन्धी जानकारी ली. उन्होंने पौधरोपण भी किया. फोर लेन स्वीकृत एनएच काशीपुर-रामनगर और काशीपुर बाईपास रिंग रोड के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता एनएच ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग काशीपुर-रामनगर के 5.75 किमी से रामनगर की ओर 18.26 किमी फोर लेन स्वीकृत है, जिसकी लागत 494.45 करोड़ है.

उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है, भूमि मुआवजा वितरण प्रक्रिया में है. वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है, सैद्धांतिक स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जाएगा. मुख्य सचिव ने एनएचआई से बाईपास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली व कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button