देशबड़ी खबर

शरिया कानून लागू करवाने वाले आतंकी फिरदौस को UP ATS ने दबोचा

नई दिल्ली। यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकी शाहरुख की निशानदेही पर हिज़बुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकवादी फ़िरदौस अहमद डार को कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि यूपी एटीएस द्वारा संदिग्ध आतंकवादी अहमद रजा (24) को मुरादाबाद से पकड़ने के ठीक एक दिन बाद फिरदौस को कश्मीर में शुक्रवार को अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार किया गया। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने यह कार्रवाई की है। फिरदौस अहमद डार को पाकिस्तान से भारत में शरिया कानून लागू करवाने के मिशन पर भेजा गया था। इसके लिए वह टीम में युवा आतंकियों की भर्ती कर रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, डार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मदद से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद एटीएस अदालत ने शनिवार को डार से पूछताछ करने के लिए सुरक्षा एजेंसी को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। अब फिरदौस रविवार सुबह 10 बजे से 19 अगस्त शाम 6 बजे तक जांच एजेंसी की हिरासत में रहेगा। एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अदालत में उसकी हिरासत रिमांड की मांग करते हुए कहा कि डार ने अहमद रजा को अपने प्रभाव में लेकर हिजबुल मुजाहिदीन में भर्ती कराया था। उडार विभिन्न मैसेजिंग एप्लिकेशन के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर गाजी के साथ नियमित संपर्क में था।

डार भारत में लागू करवाना चाहता था शरिया कानून
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक घाटी में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और अंततः भारत में शरिया कानून स्थापित करने के लिए डार को भेजा गया था। इसके लिए उसे आग्नेयास्त्रों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की एक खेप उपलब्ध कराने का वादा किया गया था। आतंकी डार को इस मिशन को अंजाम देने के लिए देश भर में लोगों की भर्ती करने के लिए भी कहा गया था। डार ने हिजबुल शिविरों में आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण लेने और आतंकवादी संगठन में भर्ती के लिए प्रतिज्ञा लेने की बात कबूल की है। इससे पहले एटीएस ने रजा की 14 दिन की कस्टडी रिमांड भी हासिल की थी। एटीएस ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि रजा को उसके नापाक इरादों और योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए जम्मू-कश्मीर, मुरादाबाद और सहारनपुर ले जाया जाएगा।

पाकिस्तानी हैंडलर और हिजबुल कमांडरों के संपर्क में था
आतंकी फिरदौस अहमद डार कथित तौर पर हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था। साथ ही वह पाकिस्तान स्थित हैंडलर और दो हिज्बुल कमांडरों के साथ लगातार संपर्क में था। उसने कथित तौर पर 2022 में जम्मू-कश्मीर में दो स्थानों पर आग्नेयास्त्र प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था और कुछ आतंकवादी गतिविधि की योजना बना रहा था। एटीएस ने उसके मोबाइल फोन गैलरी से कई जिहादी वीडियो, विभिन्न हथियारों और गोला-बारूद की तस्वीरें और इसके प्रशिक्षण मॉड्यूल बरामद करने का दावा किया। यह भी दावा किया गया था कि उसे मुंबई की एक महिला अमीना ने हनीट्रैप में फंसाया था, जिसके साथ उसने फोन पर बातचीत की और फिर उसे आतंकी नेटवर्क में खींच लिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button