ताज़ा ख़बरदेश

हरियाणा में क्षेत्रवाद की राजनीति खत्म, अब सीएम पूरे प्रदेश का : अमित शाह

  • मनोहर सरकार के आठ साल पूरे होने पर फरीदाबाद में हुई जनउत्थान रैली
  • हुड्डा का बनाया थ्री डी मॉडल कांग्रेस ने देश में लागू किया
  • आठ साल में बदले हरियाणा की राजनीति के मायने

फरीदाबादा। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा ने पिछले आठ वर्षों के भीतर हरियाणा से क्षेत्रवाद की राजनीति को समाप्त किया है। यही कारण है कि हरियाणा पहले बार किसी क्षेत्र विशेष का नहीं बल्कि हरियाणा का मुख्यमंत्री बना है। गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा की मनोहर सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर फरीदाबाद में आयोजित जनउत्थान रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हरियाणा में सिरसा या रोहतक के मुख्यमंत्री बना करते थे लेकिन पिछले आठ वर्षों से हरियाणा को हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। अमित शाह ने मनोहर सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आठ साल में हरियाणा में राजनीति के मायने बदले हैं। हरियाणा ने जिन योजनाओं को लागू किया उसे पूरे देश ने अपनाया।

इससे पहले हुड्डा ने सरकार ने हरियाणा में थ्री डी मॉडल को कायम किया जिसे कांग्रेस ने पूरे देश में लागू किया। गृहमंत्री ने कहा कि हुड्डा सरकार ने हरियाणा में दरबारी, दामाद और डीलर के लिए काम किया। कांग्रेस ने इस मॉडल को देश में लागू किया। भाजपा में सत्ता में आने के बाद भाई-भतीजावाद की राजनीति का अंत किया। अमित शाह ने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान देश में बिकने वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनी। वर्ष 2014 से पहले साफ्टवेयर निर्यात के मामले में हरियाणा कहीं नहीं था लेकिन आज सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

हरियाणा को देश के विकास का मॉडल करार देते हुए अमित शाह ने कहा कि बहुत जल्द सोनीपत में बनने जा रही रेल कोच फैक्टरी में वंदे भारत गाड़ी का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने नौकरियों में भ्रष्टाचार और ट्रांसफर इंडस्ट्री को बंद किया है। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के पिछली 50 सालों की सरकार एक तरफ और मनोहर लाल के आठ साल एक तरफ हैं। विकास के मामले में आज भाजपा का पलड़ा भारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button