देश

अगले सप्ताह आसमान में दिखेगा जुपिटर और वीनस का मनोहारी मिलन

  • शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति की कतार के साथ चंद्रमा के भी होंगे दीदार
  • चंद्रमा करायेगा आकाश में शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति का परिचय

भोपाल। खगोल विज्ञान की रोचक घटनाएं देखने के उत्सुक लोगों के लिए अगला सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। इस दौरान सुबह के समय आसमान में जुपिटर और वीनस का मनोहारी मिलन देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति की कतार के साथ चांद के भी दीदार होंगे। अगर आप असंख्य तारों के बीच अपने सौर परिवार के सदस्यों को पहचानना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, रविवार देर रात से आगामी तीन दिनों में चंद्रमा इन ग्रहों की एक-एक करके पहचान कराने जा रहा है।

भोपाल की राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए जल्दी जागकर सुबह 4 बजे आपको पूर्व दिशा में आकाश को निहारना होगा। रविवार, 24 अप्रैल की देर रात को अर्द्धचंद्राकार चंद्रमा सौरमंडल के सबसे सुंदर ग्रह शनि (सेटर्न) के साथ होकर उसकी पहचान कराएगा। यह आगे चलन करते हुए 25 अप्रैल की देर रात को मंगल (मार्स) के नीचे रहेगा। अगले दिन 26 अप्रैल की देर रात चंद्रमा जुपिटर और वीनस की जोड़ी के साथ होकर उनका परिचय देगा।

सारिका ने बताया कि माह की अंतिम रात्रि 30 अप्रैल को देर रात के बाद यानी 1 मई को तड़के 4 बजे के पूर्वी आकाश में वीनस और जुपिटर एक दूसरे में समाए नजर आएंगे। जुपिटर और वीनस का यह अल्ट्राक्लोज कंजक्शन होगा। खगोलीय पिंडों के मिलन की इन घटनाओं को खाली आंखों से देखा जा सकेगा। इसके लिए किसी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञान प्रसारक सारिका ने बताया कि अप्रैल का अंतिम सप्ताह में इन ग्रहों को पहचानने का भी अच्छा अवसर होगा। इस सप्ताह सूरज के उदित होने से 2 घंटे पहले दिखने वाले इन मनोहारी आकाशीय दृष्य को देखने के लिए हो जाइए तैयार।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button