ताज़ा ख़बरदेश

RJD नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या, लालू और तेजस्वी के थे करीबी

सासाराम: बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद भी आरजेडी के नेता सुरक्षित नहीं है. सासाराम जिले में रविवार की सुबह आरजेडी नेता विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. विजेंद्र यादव को लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव का करीबी बताया जा रहा है. हत्या की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में विजेंद्र यादव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि बाइक से आए करीब 6 हथियारबंद बदमाशों ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया.

बता दें, हत्या की यह वारदात करगहर थाना क्षेत्र के करगहर-फूली पथ नीम डिहरा गांव के पास स्थित दुलह बाबा के पास हुई. विजेंद्र यादव करगहर के पूर्व प्रखंड प्रमुख और करगहर पैक्स अध्यक्ष भी थे. विजेंद्र के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले भी उनकी हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन तब हत्यारे वारदात को अंजाम देने में नाकामयाब रहे थे.

धान की फसल में खाद डालने गए थे विजेंद्र

परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह विजेंद्र धान की फसल में खाद छिड़कवाने खेत में गए हुए थे. सुबह करीब आठ बजे गांव के अन्य लोगों ने हमें सूचना दी कि विजेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने बताया कि जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक गोली उनके सिर में और एक गोली उनकी गर्दन में लगी थी. हम लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विजेंद्र की सुरक्षा में पुलिस-प्रशासन ने की चूक!

वहीं घटना को लेकर करगहर थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि ग्रामीणों से कुछ जानकारी मिली है. ग्रामीणों ने बताया है कि करीब छह की संख्या में बदमाश बाइक से आए थे. उन सभी के पास हथियार थे. वारदात को अंजाम देने बाद सभी बदमाश फरार हो गए. बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. परिजनों ने कहा कि जब दो साल पहले विजेंद्र पर हमला हुआ था तो उन्होंने पुलिस-प्रशासन से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए. जिस कारण आज बेखौफ बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button