देश

रसोई गैस सिलेंडर दाम बढ़ाने को लेकर सरकार पर भड़के राहुल

नयी दिल्ली: रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने को एक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर शनिवार को हमला किया और कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम लोगों को महंगाई से राहत देने के उपाय किए थे वह सब हटा कर आम लोगों को जानबूझकर संकट में डाला गया है। श्री गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट पर कहा, “कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 414 रुपए थी। प्रत्येक सिलेंडर पर 827 रुपए की सब्सिडी दी जा रही थी। आज एक सिलेंडर की कीमत 999 रुपए है और इस पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि ‘शून्य’ की गई है।’

उन्होंने कहा,“कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने देश के आम आदमी को होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए सुरक्षा उपाय किये गए थे लेकिन मोदी सरकार ने जन सामान्य के इस सुरक्षा कवच को खत्म किया है। इसीका परिणाम है कि लाखों भारतीय परिवार आज अत्यधिक महंगाई, बेरोजगारी और एक कमजोर सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।” श्री गांधी ने कहा,“कांग्रेस पार्टी अपने शासन में ऐसा कभी नहीं होने देती। हमारे पास जरूरतमंद परिवारों का समर्थन है और हम हमेशा इन परिवारों की मदद करेंगे। “इसके साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में महंगाई मुक्त भारत को हैसटैग किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस लम्बे समय से महगाई मुक्त भारत अभियान चला रही है।इस बीच युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के सरकार के फैसले पर गुस्सा व्यक्त करते हुए पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं को संवोधित करते हुए युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि मोदी सरकार ने एलपीजी सब्सिडी को सरेंडर कर कर दिया है। अब ना सिलेंडर की सब्सिडी आती है और ना ही 400 रुपए में सिलेंडर गैस मिल रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button