देश

राष्ट्रपति ने एमसीडी एकीकरण सहित चार अधिनियमों को दी मंजूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने दिल्ली नगर निगम के एकीकरण और आपराधिक प्रक्रिया पहचान सहित चार अधिनियमों को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति ने दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 को मंजूरी दे दी। इसके तहत दिल्ली के उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी निगम को एक कर दिया जाएगा। इसे अब दिल्ली नगर निगम कहा जाएगा। सरकार निगम के कार्यों का निर्वहन करने के लिए एक विशेष अधिकारी नियुक्त करेगी।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम 2022 को मंजूरी दी। अधिनियम का उद्देश्य आपराधिक मामलों में पहचान और जांच के उद्देश्य से दोषियों और अन्य व्यक्तियों के पहचान सबंधित जानकारी लेने और रिकॉर्ड को संरक्षित करने के लिए अधिकृत करना है। राष्ट्रपति ने संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (संशोधन) अधिनियम 2022 और सीए, लागत एवं संकर्म लेखापाल, कंपनी सचिव (संशोधन) अधिनियम को भी मंजूरी दी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button