ताज़ा ख़बरदेश

यूक्रेन से भारतीयों की वापसी का प्लान तैयार ! रोमानिया और हंगरी के उड़ान भरेगा विमान: सूत्र

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। ऐसे में भारत सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित यूक्रेन से निकालने के लिए योजना तैयार किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए भारत सरकार विमान भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बुखारेस्ट के लिए आज दो विमान उड़ान भर सकते हैं। जबकि बुडापेस्ट के लिए शनिवार को एक विमान के उड़ान भरने की संभावना है।

सरकार वहन करेगी खर्चा

आपको बता दें कि भारत सरकार यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का खर्चा खुद वहन करेगी। इसकी जानकारी भी सूत्रों के हवाले से सामने आई थी। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की भी उन्हें जानकारी दी थी। वहीं विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीते दिनों बताया था कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यूक्रेन में तकरीबन 20,000 भारतीय नागरिक हैं। जिनमें से 4,000 पहले ही यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

उन्होंने बताया था कि भारतीयों को पोलैंड और हंगरी के रास्ते निकाला जाएगा। विदेश सचिव हर्ष वी श्रृंगला ने बताया था कि भारतीयों को निकालने के लिए सुरक्षित मार्गों की पहचान कर ली गई है। सड़क मार्ग से यदि आप कीव से जाते हैं, तो 9 घंटे में पोलैंड और लगभग 12 घंटे में रोमानिया पहुंच सकते हैं। इतना ही नहीं यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए नई एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें उन्होंने अपने साथ अमेरिकी डॉलर रखने और अपने वाहन में भारत का झंडा लगाने या फिर इसका अच्छी तरह से प्रिंट आउट चिपकाने की हिदायद दी है।

संपर्क साध रही सरकार

आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के अपने समकक्षों से बातचीत की। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में रोमानिया के विदेश मंत्री बोगदान ओरेस्कु के सहयोग की बहुत सराहना करता हूं। भारतीय विदेश मंत्रालय सीमा पार करके लोगों की जल्द निकासी सुनिश्चित करने के लिए रोमानिया के विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है। मित्र मुश्किल समय में साथ देने के लिए ही होते हैं। इतना ही नहीं हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिजार्तो ने भी भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने में पूरा सहयोग देने का वादा किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button