देश

Petrol Diesel Price Hike: उत्तराखंड में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में सबसे महंगा हुआ तेल

उत्तराखंड। देशभर के साथ शुक्रवार को उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम एशिया में युद्ध, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और रुपये की कमजोरी की वजह से यह कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल के दाम

  • राजधानी देहरादून में पेट्रोल के दाम दो रुपए 68 पैसे बढ़कर 96 रुपए 25 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
  • हरिद्वार में पेट्रोल के दाम दो रुपए 72 पैसे बढ़कर 95 रुपए 41 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
  • नैनीताल में पेट्रोल के दाम तीन रुपए 19 पैसे बढ़कर 96 रुपए 30 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

यहां पेट्रोल मिल रहा सबसे महंगा

वहीं उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, टिहरी और उत्तरकाशी में करीब तीन रुपए की बढ़ोतरी होने से सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां प्रति लीटर पेट्रोल 98 रुपए के करीब मिल रहा है।

डीजल के दाम

  • देहरादून में डीजल के दाम दो रुपए 91 पैसे बढ़कर 91 रुपए 35 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
  • हरिद्वार में डीजल के दाम तीन रुपए 10 पैसे बढ़कर 90 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
  • नैनीताल में डीजल के दाम तीन रुपए 24 पैसे बढ़कर 91 रुपए 27 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

यहां डीजल मिल रहा सबसे महंगा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में तीन रुपए एक पैसे बढ़कर डीजल सबसे महंगा हो गया है। यहां डीजल की नई कीमत 92 रुपए 68 पैसे हो गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button