देश

प्रधानमंत्री आवास के सामने हनुमान चालीसा पठन के लिए मांगी अनुमति

  • राकांपा महिला कार्यकर्ता ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक महिला कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के सामने हनुमान चालीसा और दुर्गा का पाठ करने की अनुमति देने की मांग की है। इसके लिए राकांपा कार्यकर्ता फहमीदा हसन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।

राकांपा कार्यकर्ता हसन ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर हनुमान चालीसा और दुर्गा पाठ करना चाहती हैं। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। हसन ने कहा कि वह हमेशा हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं और अपने घर में दुर्गा की पूजा करती हैं लेकिन जिस तरह से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है, इसे देखकर देशहित में इस तरह का पूजा पाठ जरूरी लग रहा है।

हसन ने कहा कि सांसद नवनीत राणा तथा विधायक रवि राणा ने कहा था कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से महाराष्ट्र को लाभ हो सकता है। इसी वजह वह प्रधानमंत्री आवास के सामने जाकर हनुमान चालीसा और दुर्गा का पाठ करना चाहती हैं, जिससे देश को लाभ हो सके।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button