ताज़ा ख़बरदेश

फिर हुई भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, लेखक केएस भगवान ने दिया विवादास्पद बयान, कहा- शराब पीते थे भगवान

रामचरितमानस और भगवान राम पर टिप्पणियां किए जाने का सिलसिला लगातार जारी है। कर्नाटक के लेखक और ‘बुद्धिजीवी’ केएस भगवान ने प्रभु श्रीराम को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि जिन के नाम में खुद भगवान शब्द जुड़ा है वो लेखक ही अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर सवाल खड़े कर रहे है। उन्होंने दावा किया है कि ‘वाल्मीकि रामायण’ में कहा गया है कि भगवान राम हर दोपहर में अपनी पत्नी सीता के साथ बैठकर शराब का सेवन करते थे।

बता दें कि केएस भगवान ने ये बयान उस समय दिया है जब वो कर्नाटक के मांड्या जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने रामचरितमानस का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि दोपहर में राम की मुख्य गतिविधि सीता के साथ बैठकर शराब पीना थी। ये मैं नहीं बल्कि दस्तावेज और वाल्मीकि रामायण कहती है। वो सिर्फ यही नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम यही नहीं रूके उन्होंने बिना किसी परवाह के अपनी पत्नी सीता को जंगल में भेजा था।

उन्होंने कहा कि राम ने पेड़ के नीचे तपस्या कर रहे शूद्र शंबूक का सिर काटा था। ऐसे में राम को आदर्श कैसे माना जा सकता है। एक तरफ राम राज्य बनाने की बात चल रही है मगर वाल्मिकी रामायण पढ़ने से साफ होता है कि भगवान राम आदर्श नहीं थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button