ताज़ा ख़बरदेश

MNS का ऐलान- 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर की जाएगी ‘महाआरती’

देश में इन दिनों अजान के मुद्दे को लेकर विवाद छिड़ा है। मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से तेज आवाज में अजान को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हुई है और देखते ही देखते ये अब पूरे देश में शोर मचा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने लाउडस्पीकर को लेकर मोर्चा खोला हुआ है।

इसके साथ ही राजड ठाकरे की तरफ से 3 मई तक मस्जिडों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र में अब लाउडस्पीकर लगाने को लेकर परमीशन की आवश्यका होगी। अब मनसे की तरफ से एक बड़ा ऐलान किया गया है और कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र के मंदिरों में लाउडस्पीकर लगाकर आरती की जाएगी।

3 मई को मनसे की ‘महाआरती’

राज ठाकरे की पार्टी की तरफ से कहा गया है कि 3 मई को पूरे महाराष्ट्र में मंदिरों में लाउड स्पीकर लगाकर ‘आरती’ की जाएगी। राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता नितिन सरदेसाई ने जानकारी दी है कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरे राज्य में अपने स्थानीय मंदिरों में 3 मई को ‘महाआरती’ करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘आरती’ लाउडस्पीकर पर की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों की बैठक आज

सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक सभी पुलिस आयुक्तों, IG और एसपी  के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने जा रहे हैं। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त लाउडस्पीकर के उपयोग पर दिशानिर्देश तैयार करेंगे, जिन्हें एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button