ताज़ा ख़बरदेश

मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर बवाल, ईरानी का प्रचंड गुस्सा

विवादों के चौधरी: अधीर रंजन के बिगड़े बोल से कई बार फंसी कांग्रेस; कब-कब बरपा हंगामा

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ समेत कई मुद्दों पर भाजपा को घेरने में जुटी कांग्रेस आज अधीर के बोल पर उलटे घिर गई है। बुधवार को विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था। इसे लेकर ऐसा बवाल बढ़ा कि राज्यसभा और लोकसभा में भाजपा ने जमकर हंगामा किया।

स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण जैसी महिला नेताओं ने मोर्चा संभाला तो कांग्रेस बैकफुट पर आ गई। स्मृति ईरानी ने तो सीधा सोनिया गांधी से ही माफी मांगने की मांग कर दी। यही नहीं सदन स्थगित होने के बाद बाहर निकलने पर भी सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी की झड़प हो गई। हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब अधीर के बोल पर हंगामा बरपा है।

इंदिरा और मोदी की तुलना में किया गंगा और नाली का जिक्र

अधीर रंजन चौधरी ने 2020 में बजट सत्र के दौरान भी अपनी टिप्पणियों से विवाद खड़ा कर दिया था। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा था कि आज ये महात्मा गांधी को गाली देते हैं। ये रावण की औलाद हैं। राम के पुजारी का ये अपमान कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद मोदी के चापलूस हैं। इस पर भाजपा नेताओं ने ऐतराज जताते हुए कहा था कि हम यह नहीं कहते कि इंदिरा इज इंडिया और इंडिया इज इंदिरा। इस पर अधीर रंजन चौधरी ने और आगे बढ़ते हुए कहा था कि गंगा और नाली की तुलना नहीं की जा सकती।

राजीव की पुण्यतिथि पर विवादित पोस्टर शेयर कर भी घिरे थे

इसी साल राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 21 मई को अधीर रंजन चौधरी ने ऐसा ट्वीट कर दिया था, जिससे बवाल खड़ा हो गया था। अधीर रंजन ने एक पोस्टर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है।’ दरअसल यह टिप्पणी राजीव गांधी ने इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख दंगों पर टिप्पणी करते हुए की थी। इस पर विवाद छिड़ गया था और अंत में उन्होंने अपना ट्वीट ही डिलीट कर लिया था, लेकिन कांग्रेस को जरूर उनके चलते किरकिरी झेलनी पड़ी थी। अधीर ने बाद में कहा था कि मेरा ट्विटर अकाउंट ही हैक कर लिया गया था।

पीएम मोदी और अमित शाह को बता दिया था घुसपैठिया

इससे पहले 2019 में अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को घुसपैठिया तक बता दिया था। एनआरसी पर बहस के दौरान अधीर रंजन चौधरी ने दूसरे देशों के घुसपैठियों से तुलना करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। अधीर ने कहा था, ‘हां, मैं घुसपैठिया हूं। मैं दीमक हूं। मोदी एक घुसपैठियां हैं। अमित शाह एक घुसपैठिया हैं। एलके आडवाणी भी एक घुसपैठिया हैं।’

कल क्या बोल गए थे अधीर रंजन चौधरी

अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को कहा था कि हम राष्ट्रपति जी से मुलाकात करने जा रहे थे, लेकिन रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने दो बार लगातार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा। इस पर जब विवाद बढ़ा तो गुरुवार को सफाई देते हुए कहा कि वह शब्द मेरे से चूक से निकल गया था। मैं राष्ट्रपति जी की बहुत इज्जत करता हूं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button