ताज़ा ख़बरदेश

अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में बना विश्व रिकॉर्ड, एक साथ लहराया 77 हजार तिरंगा

पटना/आरा। बिहार में आरा जिले के जगदीशपुर स्थित दुलौरा मैदान में बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 77,700 हजार तिरंगा एक साथ लहराया गया। यह एक विश्व रिकार्ड बना है। इसके साथ सर्वाधिक ध्वज लहराने के पाकिस्तान के विश्व रिकार्ड टूट गया है।
इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। इस कार्यक्रम में पांच मिनट तक झंडा फहराया गया।

विजयोत्सव में दो लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। इसको लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम जगदीशपुर पहुंची है। सूचना के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के 1600 अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे कार्यक्रम में हैं और वहां राष्ट्रीय ध्वज के रिकॉर्ड को दर्ज किया।

इससे पहले एक साथ 57,500 राष्ट्रीय ध्वज फहराने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम दर्ज था। भोजपुर में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग ड्रोन कैमरे से कराई गई। इसके अलावा जिन-जिन लोगों के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज है, उनका फिंगर प्रिंट भी लिया गया, जिससे नए रिकॉर्ड को पुख्ता किया जा सके।

इससे पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। भाजपा के कई और नेताओं ने भी उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बैठक हुई। दस मिनट की मीटिंग के बाद शाह आरा के जगदीशपुर के लिए रवाना हुए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button