देशबड़ी खबर

गृह मंत्री शाह ने पत्नी के साथ फहराया राष्ट्रध्वज, ITBP ने लद्दाख में दी तिरंगे को सलामी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई।

जेपी नड्डा ने भी फहराया तिरंगा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के आह्वान पर देश में ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जा रहा है। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे इस अभियान को सफल बनाएं।

वहीं, आईटीबीपी ने लद्दाख में 18,400 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अभियान के तहत गुवाहाटी में तिरंगा प्रभातफेरी में भाग लिया।

20 करोड़ घरों पर तिरंगे का लक्ष्य

इस ऐतिहासिक पर्व के मौके पर केंद्र सरकार ने अभियान के दौरान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक देशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान के दौरान 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं।

harghartiranga.com  पर कराएं पंजीयन, अपलोड करें तस्वीर

सांस्कृतिक मंत्रालय के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल होने के लिए इच्छुक भारतीय नागरिक अधिकृत पोर्टल harghartiranga.com पर पंजीयन करा सकते हैं। वे तिरंगा के साथ अपनी तस्वीर अपलोड कर हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button