ताज़ा ख़बरदेश

Gaurav Taneja Arrested: बर्थडे पर फॉलोवर्स की भीड़ जुटाना पड़ा भारी, यूट्यूबर गौरव तनेजा हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली,(टीम डिजिटल): फिटनेस टिप्स देकर यू ट्यूब पर 72 लाख सबक्राइबर का परिवार बना कर सोशल मीडिया के स्टार माने जाने वाले गौरव तनेजा को दिल्ली से सटे नोएडा में आकर जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा गया। अपने फैंस को नोएडा में सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास आकर मुलाकात करने का संदेश देना उनके लिए मुसीबत बन गया। हजारों की सं या में पहुचें युवा फैंस के चलते ट्रैफिक जाम हो गया।

सेक्टर-51 के मेट्रो स्टेशन के इंट्री गेटों को बंद करना पड़ा। जाम से लोग परेशान रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी फैंस की दीवानगी के आगे कुछ देर मूक दर्शक बनी रही लेकिन बाद में अधिकारियों के निर्देश पर धारा-144 के उल्घंघन करने के आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज आईपीसी की धारा 341 और 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिर तार कर लिया गया। जिन्हें कई घंटे बाद थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

एडीसीपी नोएडा जोन कुंवर रणविजय सिंह ने बताया कि इन दिनों दिल्ली में रह रहे मूल रूप से कानपुर निवासी गौरव तनेजा एयर एशिया में पायलट थे लेकिन बाद में फिटनेस टिप्स यू ट्यूब पर देने लगे। देखते ही देखते उनके 72 लाख सबक्राइबर्स हो गए। शनिवार को उनका जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी का केक काटने के लिए उन्होंने नोएडा मेट्रो में एक कोच बुक किया था और अपने फैंस को सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर डेढ़ बजे के आसपास मुलाकात करने और केक काटने की जानकारी अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से दी थी।

उनके हजारों फैंस जिसमें युवक-युवतियां के साथ साथ कई लोग अपने पूरे परिवार के साथ गाजियाबाद, ग्रेनो वेस्ट, बुलंदशहर, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, फरीदाबाद और गुरूग्राम से मेट्रो स्टेशन के नीचे दोपहर एक बजे से ही डिवाइडर व उसके आसपास हाथों में केक, गुलदस्ता लेकर एकत्र हो गए। जिसके चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की रफ्तार कम हो गई। उनके फैंस मेट्रो स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भी खड़े हो गए। जब गौरव तनेजा पत्नी व बच्चे के साथ पहुंचे तो फैंस की भीड़ भी बेकाबू हो गई। ऐसे में ट्रैफि बुरी तरह प्रभावित हो गया। एक एंबुलेंस भी उसमें फंस गई।

इसकी जानकारी नोएडा पुलिस के अधिकारियों को हुई और थाना सेक्टर-113 और थाना सेक्टर-49 पुलिस के अलावा पीसीआर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फैंस को समझा बुझा कर सड़क पर ट्रैफिक सामान्य कराने का प्रयास किया लेकिन उसमें दिक्कतों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गौरव तनेजा को धारा-144 के उल्घंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया और थाना सेक्टर-49 पहुंच गई।

जहां चौकी प्रभारी की तहरीर पर गौरव तनेजा व 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिर तार कर लिया गया ओर देर शाम उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक गणेश साहा ने बताया कि सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए थे और उन्होंने ट्रैफिक को सामान्य कराया।

एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे युवा

यूट्यूबर गौरव तनेजा को लेकर युवाओं में इतना क्रेज था कि उसकी एक झलक पाने के लिए युवा बेकरार दिखाई दिए। युवतियों में उसके देखने और अपने कैमरे में कैद करने की चाहत इस कदर थी कि कई युवतियां भीड़ के चलते गिरी भी लेकिन उनको अपने गिरने की जरा भी परवाह नहीं थी और न ही भीड़ में हो रही धक्का मुक्की से उन्हें कोई फर्क पड़ रहा था।

जिन युवाओं ने अपने कैमरे में उसकी फोटो कैद की वह अपने दोस्तों को फोटो और विडियो शेयर करते दिखाई दिए। भीड़ देख कर गुजरने वाले राहगीर भी किसी फिल्मी हस्ती के आने का आभास होने पर रूकते चले गए और भीड़ बढ़ती चली गई। वहीं यूट्यूबर रितू तनेजा का भी मौजूद फैंस ने गर्मजोशी से स्वागत किया। गिर तारी की खबर होने पर फैंस नाराज दिखाई दिए। कुछ ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी भड़ास भी निकाली।

तनेजा दंपति पायलट रहे नौकरी जाने पर बन गए यूट्यूबर

गौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितू एयर एशिया में पायलट थे लेकिन नौकरी जाने के बाद काफी संघर्ष करने के बाद वह यू ट्यूब की दुनिया में अपने आप को अजमाने लगे और देखते ही देखते फेमस हो गए। फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा को लाइंग बीस्ट के नाम से जाना जाता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के सबसे पसंदीदा क्रिएटर्स में से एक हैं। वो अपनी पत्नी रितु तनेजा के साथ अपना यूट्यूब चैनल लाइंग बीस्ट चलाते हैं। ये कपल यूट्यूबर होने के साथ-साथ पायलट भी है।

अपने यूट्यूब चैनल पर ये दोनों अपनी लाइफ की हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। गौरव तनेजा ने रितु राठी से साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने अपनी पहली बेटी कियारा तनेजा का स्वागत 18 मई 2018 को किया था। प्यार से ये कपल अपनी लाडली को रसभरी कहता है। कियारा का भी एक यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम रसभरी के पापा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button