ताज़ा ख़बरदेश

दिल्ली में कोरोना के 4,099 नए केस मिलने से हड़कंप, 24 घंटों में बढ़े करीब 1 हजार मामले

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं. पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 4,099 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं एक मरीज की जान गई है. रविवार को 3 हजार 194 मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन आज संक्रमण के केस चार हजार को पार कर गए हैं. मतलब सिर्फ चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के मामले एक हजार के करीब बढ़ गए हैं. राजधानी में कोरोना के एक्टिव केस की संख्‍या 10,986 पहुंच गई है. राजधानी में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी पहुंच गया है.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लोगों से न घबराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सतर्क रहने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक जीतने ही मामले सामने आए हैं. उनमें हॉस्पिटल जाने की जरूरत बहुत ही कम पड़ी है. इसीलिए सतर्कता बरतने की जरूरत है. हर गुजरते दिन के साथ ही दिल्ली के हालात खराब होते जा रहे हैं. हर दिन कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

एक दिन में 1 हजार मामलों की बढ़ोतरी

रविवार को दिल्ली में कोरोना के मामले 3,194 दर्ज किए गए थे. एक ही दिन में यह केस 4 हजार के पार पहुंच गए हैं. वहीं संक्रमण से एक मरीज की जान भी गई है. बढ़ते संक्रमण पर दिल्ली सरकार काफी सख्ती बरत रही है. दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का सहारा लिया है. इसी योजना के तहत फिलहाल ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. रविवार को दिल्ली में 20 मई के बाद से एक दिन की सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए थे. वहीं एक मरीज की जान गई थी.

राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी

वहीं संक्रमण दर बढ़कर 4.59 प्रतिशत हो गई थी. लेकिन आज कोरोना के केस 4 हजार के पार पहुंच गए हैं. वहीं पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी को भी पार कर गई है. राजधानी में आज पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी है. वहीं एक्टिव केसलोड 10,986 पर पहुंच गया है. हालात को देखते हुए जल्द ही दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया जा सकता है. इस दौरान वीकेंड पर पूरी तरह से कर्फ्यू लागू हो जाएगा.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button