देश

योग करने से 92 फीसदी संक्रमितों को कोरोना से उबरने में मिली मदद

नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार की होम-आइसोलेशन कर रहे कोरोना संक्रमितों के लिए ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम के तहत शुरू की गई ऑनलाइन योग कक्षाएं सफल रहीं और 4600 से ज्यादा संक्रमितों को इसका लाभ हुआ तथा 92.3 प्रतिशत लोगों ने माना कि संक्रमण के दौरान योग करने से उन्हें स्वास्थ्य में सुधार हुआ। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को यहां कहा कि दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम, केजरीवाल सरकार की दिल्ली की जनता को योग के माध्यम से स्वस्थ रखने की एक अनूठी पहल है।

उन्होंने कहा कि यह बेहद ख़ुशी की बात है कि जिस उद्देश्य के तहत ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी, वह पूरा हो रहा है और लोगों को इसका फायदा हो रहा है| उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत कोरोना के दौरान संक्रमितों को फ्री ऑनलाइन योग कक्षाएं उपलब्ध करवाई गईं जिससे न केवल उन्हें कोरोना संक्रमण से उबरने में मदद मिली बल्कि उनके खांसी, सर्दी, शरीर में दर्द, सांस फूलना आदि तकलीफों से भी राहत मिली।

दिल्ली सरकार की इस मुफ्त योग कक्षाओं से संक्रमितों को हुए वास्तविक फायदे की जाँच करने के लिए दिल्ली फर्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से एक शोध किया गया जिसके शानदार नतीजे देखने को मिले। इस शोध में शामिल 92.3 फीसदी लोगों ने माना कि संक्रमण के दौरान योग करने से उन्हें कोरोना के सभी लक्षणों में सुधार देखने को मिला और उन्हें सांस फूलने जैसी समस्या नहीं हुई।

शोध में शामिल ज्यादातर मरीज 30 से 70 साल के बीच के हैं। ज्यादातर मरीजों ने माना कि उन्हें संक्रमण के दौरान योग करने से सांस फूलने जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। योग करने से अधिकांश मरीज पांच से सात दिनों के भीतर कोरोना संक्रमण से उबरे।उल्लेखनीय है कि वर्तमान में पूरी दिल्ली में ‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम के तहत 465 शिविर आयोजित किए गए हैं और इसमें 16 हज़ार से ज्यादा लोग शामिल हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button