देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना पॉजिटिव, घर पर हुए आइसोलेट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को जानकारी दी है वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि उनमें अभी इसके हल्के लक्षण हैं। मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मामूली लक्षण हैं। घर पर ही पृथक-वास में रह रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब और गोवा जैसे अन्य चुनावी राज्यों का दौरा करने के बाद सोमवार को उत्तराखंड में प्रचार किया था। देश में महामारी की दूसरी लहर के दौरान, अप्रैल 2021 में मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता कोरोना पॉजिटिव हुई थी। दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4099 नए मामले सामने आए जबकि एक की मौत हुई है। इसी के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 14,58,220 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना संक्रमण दर बढ़कर 6.46 प्रतिशत हो गई है, जो पिछले सात महीनों में सबसे ज्यादा है। शहर में 18 मई को पॉजिटिविटी दर 6.89 प्रतिशत दर्ज की गई थी। दिल्ली में 29 दिसंबर, 2020 को, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने राजधानी में एक ‘येलो’ अलर्ट का आदेश दिया था।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में रिपोर्ट किए गए मामलों में से 81 प्रतिशत नए ओमिक्रॉन वेरिएंट के हैं। राजधानी में अब तक 351 ओमिक्रॉन मामलों का पता चला है, जिनमें से 57 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डीडीएमए, कोरोना मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए पहले से मौजूद प्रतिबंधों को और मजबूत कर सकती है। दिल्ली की पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत को पार कर गई है, जिससे राजधानी में रेड अलर्ट लगने की उम्मीद है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button