ताज़ा ख़बरदेश

देश में कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटे में 15 हजार से भी कम केस, जानें कोविड के ताजा आंकड़े

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामलों में गिरावट जारी है. 24 घंटों में देश में 14 हजार 148 नए मामले मिले हैं. वहीं, इस दौरान 302 मरीजों की मौत हुई. नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या करोड़ लाख 28 लाख 81 हजार 179 पर पहुंच गई है. अब तक 5 लाख 12 हजार 924 मरीज जान गंवा चुके हैं. फिलहाल, 1 लाख 48 हजार 359 मरीजों का इलाज जारी है. जबकि, 4 करोड़ 22 लाख 19 हजार 896 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 30,009 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद कुल 4,22,19,896 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 1.22 फीसदी है. वीकली पॉजिटिव रेट 1.60 है. अगर कोरोना टेस्ट की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,55,147 टेस्ट किए गए. वहीं अब तक कोरोना के 76.35 टेस्ट किए जा चुके हैं.

देश में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 176.52 करोड़

देश में कुल वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का आंकड़ा 1,76,52,31,385 (176.52 करोड़) है. कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,28,81,179 है. वहीं अब तक कुल हुई रिकवरी 4,22,19,896 है. देश में लगातार 18 दिनों से दैनिक कोविड-19 के मामले एक लाख से नीचे आ रहे हैं.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 766 नए मरीजों की पुष्टि हुई और पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर आंशिक रूप से घटकर 1.37 फीसदी रह गई है. दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 18,53,428 हो गए हैं वहीं 26,086 लोगों की जान जा चुकी है.

जानें दिल्ली में कब थे सबसे ज्यादा मामले

वहीं मंगलवार को कोरोना के 756 मामले सामने आये थे, पांच लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत थी. सोमवार की बात करें तो 586 मामले मिले थे, चार लोगों की जान गई थी और संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत थी. दिल्ली में 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 28,867 मामले आए थे. प्रदेश में 14 जनवरी को 30.6 फीसदी संक्रमण दर रिकॉर्ड की गई थी जो महामारी की मौजूदा लहर में सबसे ज्यादा है.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button