देशबड़ी खबर

कड़ी सुरक्षा के बीच सिद्धू मूसेवाला का अंतिम संस्कार, हजारों की भीड़ ने नम आंखों से दी विदाई

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव जवाहरके में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आज ही मूसेवाला के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया था। उनके शरीर को लगभग दो दर्जन गोलियों ने छलनी कर दिया था। इस साल मूसेवाला ने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। रविवार की शाम उनकी हत्या कर दी गई थी।

खास ट्रैक्टर से निकली अंतिम यात्रा

सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके पसंदीदा 5911 ट्रैक्टर से निकाली गई। इसे फूल माला से सजाया गया था। मूसेवाला  की कई मीडिया पोस्ट में यह ट्रैक्टर दिखायी देता था। इसके अलावा ट्रैक्टर पर स्टील की एक एके 47 बनाकर रखी गई थी। वह बंदूक पसंद करते थे।

बदलनी पड़ी अंतिम संस्कार की जगह

सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। इसके चलते उनके अंतिम संस्कार के वेन्यू में भी बदलाव किया गया। सिद्धू के पिता ने अपनी पगड़ी उतारकर दुख जताते हुए वहां पहुंचे लोगों का शुक्रिया अदा किया।

‘वसदा रह सिद्धू’

सिद्धू क माता-पिता ने बिलखते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी। वह अपने गानों में अकसर मूंछे ऐंठते नजर आते थे। इसलिए पिता ने भी उनकी मूछों पर ताव दिया। अंतिम यात्रा वाले वाहन में लिखा हुआ था, जिउंदा-वसदा रह। उसपर मूंछों पर ताव देने वाला फोटो भी लगा हुआ था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button