देशबड़ी खबर

अमृतपाल सिंह ने दिखाई ताकत, लवप्रीत तूफान को रिलीज करेगी पंजाब पुलिस

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के अजनाला में खालिस्तान समर्थकों के सामने पंजाब पुलिस बैकफुट पर आ गई है. विरोध-प्रदर्शनों के बाद पंजाब पुलिस ने कहा कि वह खालिस्तान नेता अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान को शुक्रवार को रिहा करेगी. लवप्रीत तूफान की रिहाई का आश्वासन मिलने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अजनाला थाना परिसर से हटा दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को पास के एक गुरुद्वारे में भेजा गया. हालांकि प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अगर शुक्रवार को उनके साथी तूफान सिंह को जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो वो आगे की रणनीति तय करेंगे.

अजनाला पुलिस स्टेशन पर कब्जा करके बैठे अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों को पंजाब पुलिस ने रिहाई का भरोसा दिया है. इसके साथ ही एसआईटी बनाकर अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर दर्ज की गई है एफआईआर की जांच करवाने का भरोसा दिया गया. तूफान सिंह को छुड़वाने के लिए अमृतपाल सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंचा था.

अमृतसर देहात के SSP सतिंदर सिंह ने कहा कि तूफान सिंह के साथियों ने उसके 15 फरवरी को हिंसा के दौरान मोके पर मौजूद ना होने के पुख्ता सबूत दे दिए हैं, जिसके बाद उसे शुक्रवार को कोर्ट से डिस्चार्ज करवा लिया जाएगा.

अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों ने कहा कि शुक्रवार को अपने साथी तूफान सिंह को जेल से रिहा करवा कर अजनाला पुलिस स्टेशन के अंदर जारी अपने धरने को समाप्त कर देंगे और उन पर जो FIR दर्ज हुई है उसको लेकर भी SIT अपनी जांच करके FIR को रद्द करने की कार्रवाई करेगी. अजनाला पुलिस स्टेशन के बाहर हुई हिंसा को लेकर अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनके 21 साथी इस घटना में घायल हुए हैं और पंजाब पुलिस ही इस घटना के लिए जिम्मेदार है जिन्होंने भीड़ को उकसाया.

इस ताकत का प्रदर्शन आवश्यक था: अमृतपाल सिंह

अमृतपाल सिंह ने कहा था कि एफआईआर राजनीतिक मकसद से की गई है. अगर वो एक घंटे में केस कैंसिल नहीं करते हैं तो आगे जो भी होगा, उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा. वो सोचते हैं कि हम कुछ नहीं कर सकते, इसलिए इस ताकत का प्रदर्शन आवश्यक था. पुलिसकर्मी के घायल होने की झूठी खबर फैलाई जा रही है. सच तो यह है कि वह गिरने के बाद घायल हो गया था. दरअसल, हमारे 10-12 लोगों को चोटें आई हैं. 24 घंटे के अंदर तूफान सिंह को रिहा किया जाना चाहिए. हम 24 घंटे भी इंतजार नहीं करेंगे.

उसने आगे कहा कि अमित शाह ने कहा था कि खालिस्तान आंदोलन को नहीं बढ़ने देंगे. मैंने कहा था कि इंदिरा गांधी ने भी ऐसा ही किया था और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको परिणाम भुगतने होंगे. अगर गृह मंत्री ‘हिंदू राष्ट्र’ की मांग करने वालों से यही कहते हैं, तो मैं देखूंगा कि क्या वह गृह मंत्री बने रहते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button