ताज़ा ख़बरदेश

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 949 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी आई है। पिछले 24 घंटे के दौरान शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 949 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 810 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 06 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालयकोरोनारोधी टीके के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 25 लाख, 07 हजार, 038 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11 हजार, 191 है। दैनिक संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 03 लाख, 67 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 11 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में अब तक 186.30 करोड़ से ज्यादा लगे कोरोनारोधी टीके

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 186 करोड़ 30 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 6.66 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 192.27 करोड़ खुराक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 20.69 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button