देश

राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में चाकूबाजी, 2 की मौत, 7 घायल

नयी दिल्ली:  राजधानी दिल्ली मुंडका इलाके के फ्रेंड्स एन्क्लेव के पास दो गुटों के बीच हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 7 घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक दोपहर 1:36, 1:42 और 1:47 बजे झगड़े, चाकूबाजी और एक व्यक्ति की मौत के संबंध में पीसीआर कॉल मिली। इस सूचना पर पुलिस मुंडका के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित डी-15 ए पहुंची।

आपसी झगड़े के बाद हुई चाकूबाजी

पुलिस के मुताबिक यहां सोनू और बगल की गली के रहनेवाले अभिषेक के बीच झगड़ा शुरू हुआ। अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट और बीचबचाव करनेवालों को भी चाकू मारा। इसके बाद सोनू के गुट के लोगों ने अभिषेक को भी पीटा और उसे भी चाकू मार दिया। इस झगड़े में सोनू और नवीन की मौत हो गई जबकि अभिषेक और एक अन्य की हालत गंभीर है और उन्हें सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य तीन की हालत स्थिर बताई जा रही है। तीनों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

बीच बचाव करनेवालों पर चाकू से हमला

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। अभिषेक को भी बाद में पकड़ लिया गया और चाकू मार दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सात लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू और नवीन नाम के एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि अभिषेक और गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया। घटना में शामिल लोग मुंडका इलाके के एक कारखाने में काम करते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button