अन्य

मुलायम की बहू अपर्णा यादव ने योगी को लगाया विजय तिलक

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव ने पार्टी की जीत पर खुशी का इजहार करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी पुत्री के हाथों तिलक लगाया। हाल ही में सपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुयी अपर्णा भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता देख मुख्यमंत्री को बधाई देने अपनी पुत्री के साथ उनके सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंची थी। उन्होने याेगी को बधाई दी और तिलक किया। उन्होने अपनी पुत्री से भी योगी का तिलक कराया।

दोबारा राजतिलक से पहले गुरुवार की शाम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मासूम पोती ने सीएम योगी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। मुलायम की बहू अपर्णा यादव अपनी बेटी को लेकर योगी के यहां पहुंची और जीत की बधाइयां देने के साथ ही उनका मां-बेटी ने योगी के माथे पर तिलक लगाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मासूम का योगी आदित्यनाथ का तिलक लगाने का नजारा हर किसी का दिल जीत रहा है।

अपर्णा चुनाव से कुछ समय पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा में शामिल होते ही अपर्णा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। कई जिलों में भाजपा की महिला ब्रिगेड के साथ भाजपा का प्रचार भी किया था। भाजपा की जीत में महिलाओं की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। ऐसे में अपर्णा का भी इसमें योगदान माना जा रहा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button