अन्य

पूर्व आईएएस व नौकरशाह एके शर्मा योगी मंत्रिमंडल में शामिल

  • अरविंद शर्मा के कैबिनेट मंत्री बनने से मऊ के लोगों का उत्साह
  • पीएमओ में सचिव पद पर कर चुके हैं काम

मऊ। उत्तर प्रदेश में आज नवगठित योगी सरकार में मऊ जनपद निवासी व पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने पर जनपद वासियों में हर्ष का माहौल है। प्रधानमंत्री के खास कहे जाने वाले ए के शर्मा नरेंद्र मोदी के साथ वर्ष 2001 से लगातार काम कर रहे हैं। जिन्हें प्रधानमंत्री ने गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2001 से 2013 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में अपने साथ रखा। उसके बाद जब मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद वह पीएमओ में कार्यरत हो गए। फिलहाल वह उत्तर प्रदेश में सदस्य विधान परिषद और भाजपा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

गुजरात कैडर में 1988 बैच के आईएएस रहे अरविंद कुमार शर्मा ने अपनी नौकरी से वीआरएस लेकर गत वर्ष जनवरी 2021 में लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। अरविंद कुमार शर्मा पीएम मोदी के नजदीकी लोगों में शुमार हैं। वह अचानक वीआरएस लेकर यूपी में एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी से जुड़े थे। उन्हें बीजेपी ने विधान परिषद का सदस्य बनाया।

मूल रूप से मऊ जनपद के काझा गांव निवासी अरविंद गुजरात में मोदी के मुख्यमंत्री रहते 2001 से 2013 के बीच सीएम कार्यालय में रहे। जब मोदी मुख्यमंत्री रहे तो वह उनके साथ सीएमओ में रहे। लेकिन बाद में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अपने साथ अरविंद कुमार शर्मा को पीएमओ लेकर आ गए। 2014 में वह पीएमओ में संयुक्त सचिव के पद पर रहे। उसके बाद प्रमोशन पाकर सचिव बने।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button