अन्य

सीएम योगी पर अखिलेश का तंज, कहा- बाबा को हर तरफ नजर आ रहा है धुंआ

अंबेडकरनगर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को अंबेडकरनगर में तूफानी जनसभा कीं. उन्होंने जलालपुर और कटेहरी के साथ टाण्डा विधानसभा में भी एक जनसभा की. तीनों जनसभाओं में भारी भीड़ देखी गई. युवा वर्ग बड़े जोश के साथ रैली में शामिल हुए.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये जो अपने आपको सबसे बड़ी पार्टी बताते हैं ये सबसे बड़ी झूठी पार्टी है. उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा की बाबा को आजकल नींद नहीं आती, वे रात में उठकर धुआं मांगते हैं और उन्हें हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है. अखिलेश ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों का मुद्दा उठाया.

वहीं, दूसरी ओर अंबेडकरनगर के शिवबाबा मैदान में अकबरपुर और कटेहरी विधानसभा के प्रत्याशी के लिए एक जनसभा करने आए सपा मुखिया अखिलेश यादव के कार्यक्रम में बीएड और टेट संगठन के लोग बड़े पैमाने पर शामिल हुए.

संतकबीर नगर में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी जय चौबे सहित अन्य दो प्रत्याशियों के लिए एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर हमलावर हुए. उन्होंने महंगाई भ्रष्टाचार को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर तंज कसा.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button