देशबड़ी खबर

पद्मश्री से सम्मानित किए जाने के फैसले पर क्या बोले अयोध्या राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा?

अयोध्या में राम मंदिर के वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा ने रविवार को कहा कि केंद्र द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला उनके काम को मान्यता देना है। मंदिर वास्तुकारों की परंपरा से जुड़े सोमपुरा गुजरात की उन आठ शख्सियतों में शामिल हैं, जिनके नाम शनिवार को पद्म सम्मान के लिए घोषित किए गए।

यह मेरे काम और समर्पण को मान्यता- सोमपुरा

गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले 81 वर्षीय सोमपुरा ने कहा, ‘यह मेरे काम और समर्पण को मान्यता है जिसके साथ मेरा परिवार पीढ़ियों से मंदिर डिजाइन में योगदान देता रहा है। पद्मश्री मेरे लिए बहुत खास है। हमारा परिवार कई पीढ़ियों से मंदिर वास्तुकला के लिए समर्पित है।’

इन मंदिरों के डिजाइन भी किए तैयार

सोमपुरा ने कहा कि उन्होंने भारत और विदेश में कई प्रसिद्ध मंदिरों का डिजाइन तैयार किया है। इनमें गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर, गुजरात में अंबाजी जैसे विभिन्न शक्तिपीठ, लंदन में स्वामीनारायण मंदिर के अलावा सिंगापुर और अमेरिका में भी कई मंदिर शामिल हैं।

1980 से राम मंदिर परियोजना से जुड़े

सोमपुरा ने कहा कि वह 1980 से ही राम मंदिर परियोजना से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने पहले भी मंदिर का डिजाइन बनाया था और जब इसका आकार बढ़ा तो हमने इसे फिर से डिजाइन किया।’ सोमपुरा ने कहा कि वह अयोध्या में शबरी और निषादराज जैसे सात अन्य छोटे मंदिरों के डिजाइन में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन पर काम जारी है।

अब तक 131 मंदिर की परियोजनाओं को पूरा किया

अपनी वेबसाइट पर एक नोट में सोमपुरा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर की योजना और डिजाइन का काम उनके जीवन की विशष्ट उपलब्धि है। सोमपुरा की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने अब तक 131 मंदिर परियोजनाओं को पूरा किया है या उन पर काम किया है।

दादा प्रभाशंकर सोमपुरा को भी मिल चुका है पद्मश्री

साल 1973 में चंद्रकांत सोमपुरा के दादा प्रभाशंकर सोमपुरा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। प्रभाशंकर नागर शैली की वास्तुकला के जाने-माने कलाकार थे और आजादी के ठीक बाद वल्लभभाई पटेल ने उन्हें प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर की योजना और निर्माण का काम सौंपा था।

भाषा के इनपुट के साथ

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button