देशबड़ी खबर

शिवराज बोले- कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सर्जिकल स्ट्राइक पर ही सवाल उठाए थे और कहा था कि दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं लेकिन प्रमाण कहा है। अब इसी को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर निशाना साध रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी अब दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..वो सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं और वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से जवाब मांगता हूं कि ये कैसी यात्रा है? उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रहे हैं, सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी..ये देशभक्ति नहीं है। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में साथ चल रहे हैं और दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं..इससे वो दिखा रहे हैं कि वो पाकिस्तान के साथ खड़े हैं। दूसरी ओर भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर दिग्विजय सिंह के सवाल उठाने के बाद कांग्रेस पर ‘गद्दारों का समूह’ होने का आरोप लगाया।

जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों को श्रीनगर से दिल्ली हवाई मार्ग से लाने के उसके (सीआरपीएफ के) अनुरोध पर सहमत नहीं हुई थी और पुलवामा में 2019 के एक आतंकी हमले में 40 सैनिकों को अपना बलिदान देना पड़ा था। अपनी टिप्पणियों से अक्सर विवाद पैदा करने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वे सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। वे कई लोगों को मारने की बात करते हैं लेकिन कोई सबूत नहीं दिया। वे झूठ के पुलिंदों के सहारे शासन कर रहे हैं।’’

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button