देशबड़ी खबर

महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना की दूसरी लिस्ट जारी, वर्ली से आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को बनाया गया प्रत्याशी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। ऐसे में अब वर्ली की लड़ाई दिलचस्प हो गई है।

कुडाल से निलेश राणे शिंदे गुट के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। कुडाल में राणे का मुकाबला ठाकरे गुट के विधायक वैभव नाइक से होगा। मुरजी पटेल को अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। भावना गवली को रिसोड़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पुरंदर से विजय शिवतारे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

पहली लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नाम

इससे पहले शिवसेना ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात 45 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे शहर के कोपरी-पाचपाखाडी से और आधा दर्जन से अधिक कैबिनेट सदस्यों को उनकी संबंधित सीटों से उम्मीदवार बनाया गया। सत्तारूढ़ दल ने लगभग उन सभी विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जिन्होंने जून 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व करते समय शिंदे का समर्थन किया था।

शिंदे ठाणे शहर से सटे कोपरी-पाचपाखाडी से फिर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने जलगांव ग्रामीण, सावंतवाड़ी, सिल्लोड और पाटन से क्रमश: गुलाबराव पाटिल, दीपक केसरकर, अब्दुल सत्तार और शंभुराज देसाई को मैदान में उतारा है। एक अन्य कैबिनेट सदस्य दादा भुसे नासिक जिले के मालेगांव आउटर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री उदय सामंत और तानाजी सावंत को क्रमशः रत्नागिरी और परांदा से मैदान में उतारा गया है। एक अन्य प्रमुख नेता सदा सर्वणकर मुंबई के माहिम से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने कई विधायकों के रिश्तेदारों को भी मैदान में उतारा है। राजापुर से मंत्री उदय सामंत के भाई किरण सामंत को टिकट दिया गया है। दिवंगत विधायक अनिल बाबर के बेटे सुहास बाबर सांगली जिले के खानपुर से चुनाव लड़ेंगे। मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना के लोकसभा सदस्य रवींद्र वाईकर की पत्नी मनीषा वाईकर को जोगेश्वरी (पूर्व) से मैदान में उतारा गया है, जबकि शिवसेना नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद अडसुल के बेटे अभिजीत अडसुल अमरावती जिले के दरियापुर से चुनाव लड़ेंगे। छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के लोकसभा सदस्य संदीपन भुमरे के बेटे विलास भुमरे पैठन से चुनाव लड़ेंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button