देशबड़ी खबर

रविशंकर प्रसाद बोले- नीतीश कुमार हिम्मत दिखाएं, कार्तिकेय को बर्खास्त करें

बिहार में चल रहा कानून मंत्री विवाद अब तूल पकड़ रहा है। मंगलवार को नीतीश कैबिनेट में बिहार के कानून मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से नीतीश की सरकार पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है। पहले सुशील मोदी फिर अब भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे और बिहार के पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने मंत्री विवाद मुद्दे पर कहा है कि नीतीश कुमार हिम्म्मत दिखाएं और कार्तिकेय सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें।

कानून मंत्री विवाद पर मीडिया से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार को हिम्मत दिखाते हुए कार्तिकेय सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। रविशंकर प्रसाद ने नई कैबिनेट पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पटना उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से ध्यान देगा। अपहरण के पुराने केस में मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर होने के बजाय मंत्री पद की शपथ लेने वाले बिहार के नए  कानून मंत्री RJD विधायक कार्तिकेय सिंह के  खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद से नीतीश सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button