देशबड़ी खबर

Prajwal Revanna: प्रज्ज्वल बोले- पूछताछ में शामिल होने के लिए बंगलूरू में नहीं, सच्चाई जल्द ही सामने आएगी

विवादों में फंसे प्रज्ज्वल रेवन्ना की पहली  प्रतिक्रिया सामने आई है। हासन से JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना ने ट्वीट किया कि चूंकि मैं पूछताछ में शामिल होने के लिए बंगलूरू में नहीं हूं, इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से CID बेंगलुरु को सूचित कर दिया है। सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। प्रज्ज्वल का नाम ‘अश्लील वीडियो’ मामले में सामने आया है।

इससे पहले जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना, उनके बेटे और हासन से सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया था। नोटिस कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जारी किया गया था। दोनों को जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था।

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

दरअसल, रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। पिता-पुत्र पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button