देशबड़ी खबर

पटियाला हिंसा: मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना गिरफ्तार, CIA ने मोहाली से पकड़ा

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर है कि आरोपी विस्तारा फ्लाइट के जरिए मुंबई से सुबह 7.20 बजे मोहाली पहुंचा था। यहां CIA की टीम ने एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को पटियाला में खालिस्तान विरोधी रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। उस दौरान करीब 4 लोग घायल हो गए थे।

खबर है कि परवाना सिख समूह दमदमी टकसाल राजपुरा का प्रमुख है। इससे पहले भी उसपर सोशल मीडिया के जरिए उग्रवाद भड़काने के आरोप लग चुके हैं। साथ ही वह UAPA और सन 1984 के दंगों को लेकर भी अपने बयानों के चलते चर्चा में रहा था।

इंटरनेट सेवाएं फिर शुरू

पटियाला हिंसा मामले में अब तक 6 FIR दर्ज हो चुकी हैं। वहीं, 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को IG एमएस चीना ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘कल पटियाला में कानून-व्यवस्था का मुद्दा खड़ा हो गया था। जिसके संबंध में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं और हरीष सिंगला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने संभावना जताई थी कि मास्टरमाइंड परवाना को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हरीष सिंगला, कुलदीप सिंह औऱ दलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पटियाला उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा कि हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू हटा लिया गया है और अस्थाई रूप से बंद इंटरनेट सेवाओं को 4 बजे से दोबारा शुरू कर दिया गया है। पटियाला SSP दीपक पारेख ने बताया था कि शांति समिति की बैठक हुई लोग शांति चाहते हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button