देशबड़ी खबर

नागालैंड और मेघालय में 7 तो त्रिपुरा में 8 तारीख को होगा शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी होंगे शामिल

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के चुनावी नतीजे आ गए हैं। 2 राज्यों में भाजपा गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल की जबकि मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति आई। हालांकि सत्तारूढ़ एनपीपी भाजपा जैसी कुछ पार्टियों का समर्थन लेकर सरकार बनाने जा रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इन सब के बीच बड़ी जानकारी दी है।

हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक त्रिपुरा में 8 तारीख को और नागालैंड तथा मेघालय में 7 तारीख को शपथ ग्रहण होगा। खबर तो यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीनों की राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री और कुछ अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इन समारोह में शामिल हो सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक मेघालय में 7 मार्च को सुबह 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मेघालय में कोनराड संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह एनपीपी के अध्यक्ष भी हैं। वहीं, नागालैंड में उसी दिन 1:45 पर शपथ ग्रहण समारोह होगा। त्रिपुरा में 8 मार्च को 11:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा।

त्रिपुरा को लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि त्रिपुरा को बांटा नहीं जा सकता, मेरा विश्वास है कि त्रिपुरा की नई सरकार और भारत सरकार जनजातीय लोगों की शिकायतों का समाधान करेगी और ज़रूरत पड़ने पर टिपरा मोथा के साथ काम करेगी। उन्होंने कहा कि समस्या का हल निकालने के लिए हम लोग बैठकर बात करेंगे उसमें कोई समस्या नहीं है।

त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं।

मेघालय में नेशनल पीपुल्‍स पार्टी 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button